
मै आपको वर्डप्रेस वेबसाइट पर पोस्ट यानी लेख लिखने का सबसे बेहतर तरीका बताऊंगा। हालांकि ये आप आसानी से गूगल पर खोज सकते है। लेकिन सवाल ये है की क्या, तरीका सही है या नही ? “सही और गलत” पर आपको सबसे बेहतर तरीका बताया जायेगा। वो भी केवल 3 स्टेप में।
इन तीनों स्टेप्स को शुरू करने से पहले संक्षिप्त में बताना चाहूँगा की इन तीनों स्टेप में क्या – क्या बताया जाएगा।
- पहले स्टेप में यह बताया जायेगा की कैसे वर्डप्रेस डैशबोर्ड में लॉग इन करें।
- डैशबोर्ड में लॉग इन करने के बाद पोस्ट लिखने के लिए कहाँ से शुरुआत करें, यह दुसरे स्टेप में ये बताया जाएगा।
- तीसरे स्टेप में आपको एक बेहतरीन पोस्ट लिखने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है और पोस्ट लिखते दौरान दिए गए उन सभी ज़रूरी चीजों की सेटिंग कैसे करें, ये सब बताया जाएगा।
नोट : अगर आपको शुरू के दो स्टेप मालूम हैं तो तीसरा स्टेप पढ़ें। अब ऐसा न हो की आपको तीसरा भी स्टेप मालूम है…. क्यूँकी अगर मालूम है तो फिर आप ये पोस्ट पढ़ क्यूँ रहें हैं…ℜℵ ? खैर जो भी हो, मै आगे बढ़ना चाहूँगा !
इस पोस्ट से सम्बंधित सवाल : क्या आप जानते है, ब्लॉगिंग कैसे शुरू करें?
स्टेप (1) : यह जानना ज़रूरी है की किसी वर्डप्रेस वेबसाइट में पोस्ट लिखने के लिए कहाँ से शुरुआत करनी पड़ती है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने वर्डप्रेस डैशबोर्ड में लॉग इन करना पड़ेगा। लॉग इन करने के लिए निम्नलिखित पॉइंट्स को ध्यान पूर्वक पढ़े।
- अपने कंप्यूटर या मोबाइल में किसी ब्राउज़र (जैसे – गूगल क्रोम, ओपेरा मिनी आदि) के Url में अपने वेबसाइट के लिंक को डाले, फिर उस लिंक के आगे /wp-admin डाले, और इंटर करें। जैसे – https://sahiaurgalat.com/wp-admin.
- इंटर करते ही लॉग इन करने के लिए एक नया पेज (चित्र A) खुलेगा, ” log in with username and password ” पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एक और नया पेज (चित्र B) खुलेगा, वर्डप्रेस वेबसाइट का यूजरनेम और पासवर्ड डालकर, लॉग इन पर क्लिक करके डैशबोर्ड में लॉग इन हो जाएँ।
निचे दिए गए चित्र में समझें ।

स्टेप (2) : डैशबोर्ड में लॉग इन करते ही आपके सामने निचे दर्शाए गये चित्रानुसार पेज दिखेगा। इस चित्र में 3 पॉइंट फोकस किया गया है। जिन्हें हम निम्नलिखित में समझेंगे।
- पॉइंट 1 यह दर्शाता है की आप अपने wp-डैशबोर्ड में लॉग इन है।
- अब पॉइंट 2 यानी Posts लिखे हुए बिंदु पर अपना माउस कर्सर ले जाएँ।
- माउस कर्सर रखते ही पॉइंट 3 यानी Add New का विकल्प खुलेगा, इस Add New विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप (3) : ऐड न्यू विकल्प पर क्लिक करते ही निचे दिए गए चित्र की तरह “add new post” का पेज खुलेगा। यह वही पेज है जहाँ पर आपको अपना पोस्ट लिखना है। अब सवाल ये है की शुरुआत कहाँ से करें या फिर कैसे करें। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उन सभी ज़रूरी पॉइंट्स को एक क्रम में बताया जायेगा। जिसे आप निचे चित्र में बखूबी समझ सकते है।
चित्र में दर्शायी गयी 4-12 तक सभी पॉइंट यानी 9 पॉइंट्स जिस क्रम में दिख रहा है, उसी क्रम में आपको लेख लिखते दौरान अनुसरण (follow) करना है। स्टेप 2 में पॉइंट 3 तक हमने समझ लिया है, अब दिए गए चित्र की सहायता से आगे समझते है।

- चित्र में दिख रहा पॉइंट 4 आपके पोस्ट यानी लेख के टाइटल के बारे में है। अर्थात आप जिस भी तरह का लेख लिखना चाहते है, उस लेख के बारे में कम से कम शब्दों में कोई बेहतरीन नाम दें। जैसे – How to delete categories in WordPress?.
- पॉइंट 5 में पोस्ट के टाइटल के हिसाब से अपना URL यानी पर्मालिंक बनाये। वैसे वर्डप्रेस में टाइटल के अनुसार पर्मालिंक अपने आप ही बन जाता है।
- इसके बाद पॉइंट 6 की सहायता से पोस्ट यानी लेख लिखना शुरू कर दें।
- पॉइंट 7 का मतलब है की आपने अभी तक जो भी किया, उसे सेव (save) कर लें, वैसे वर्डप्रेस में लेख लिखते समय खुद ब खुद लेख में हो रहे सभी फेर बदल सेव होते रहता है।
- हमेशा लेख लिखते समय, लेख का पूर्वावलोकन (preview) देखते रहना चाहिए, की लेख अंत में पब्लिश होने के बाद कैसा दिखेगा। इसके लिए पॉइंट 8 पर क्लिक कर देख सकते हैं।
- ऊपर के पाँच पॉइंट प्रारंभिक और महत्वपूर्ण हैं, जिनके सहायता से आप अपना लेख अच्छे से पूरा कर लेंगे। परन्तु इसका मतलब ये नही की काम ख़त्म हो गया, अभी तो फाइनल यानी अंतिम चरण बाकी है। अर्थात अब अंत के 9, 10, 11 और 12 पॉइंट्स को अंजाम देना हैं। जो की बाकी की तरह आसान है।
- पॉइंट 9 यह दर्शाता है की आपके द्वारा लिखी गयी लेख किस केटेगरी से ताल्लुक रखती है। तो इसके लिए आप अपने लेख के अनुसार कोई एक केटेगरी चुन लें। केटेगरी बनाने के लिए “add new category” पर क्लिक करके बना लें।
- अब पॉइंट 10 में अपने लेख के लिए टैग्स कर दें, अर्थात आपकी लेख जिस भी विषय से सम्बंधित है उसी से सम्बंधित कीवर्ड डालें। जैसे – मान लीजिये लेख “water” के बारे में है तो टैग्स होंगें – what is water, type of water इत्यादि।
- पॉइंट 11 है फीचर इमेज के लिए अर्थात जब आपके द्वारा लिखी गयी लेख पब्लिश हो जाने के बाद, आपके वेबसाइट पर या इसे शेयर की हुयी किसी सोशल साइट पर जो कोई भी देखेगा, उसे इस लेख के लिंक के साथ यह फीचर इमेज भी दिखेगा। जिससे की लोगों को इस लेख के बारे में ज्यादा समझ आएगा।
- और अंत में पॉइंट 12 किसी भी लेख के लिए सबसे बड़ा उत्तरदायी पॉइंट है। मतलब यह की 1-11 तक की सभी बातें पूरी होने के बाद, इस पॉइंट यानी “पब्लिश” पर क्लिक कर अपने पोस्ट यानी लेख को पूर्णरूप से सार्वजनिक प्रकाशित कर दें। पब्लिश करने के बाद ही आपकी पोस्ट इन्टरनेट पर पूरी दुनियाभर में सबको दिखेगा।
इस तरह से आप अपना कोई भी पोस्ट पूर्ण रूप से लिख कर वेबसाइट पर लांच कर सकते है।
आपके के लिए ज़रूरी सवाल : क्या आप अपने वेबसाइट और लेख के लिए SEO कर रहे हैं ?, क्यूँकी बिना सही SEO के वेबसाइट और लेख की रैंकिंग बढ़ाना नामुमकिन है। अगर आप SEO नही भी करना चाहते है तो भी लगभग 99% ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण गलतियाँ हो जाती है जो आपके वेबसाइट के लिए काफी नुकसान साबित हो सकती है। तो इससे अच्छा क्यूँ न हम SEO के बारे में सारी जानकारी ले लें।
SEO क्या होता है ? || SEO कितने प्रकार की होती है || SEO Techniques से वेबसाइट की रैंकिंग बढायें: On Page & Off Page SEO
⇑ पढ़ने के लिए इन लिंक्स पर अपने अँगुलियों को पटक दें, या फिर अपने माउस के कर्सर से चोट मारे।
धन्यवाद !