मेहनत के फल का महत्व : कुँवा, रस्सी तथा पत्थर

मेहनत के फल , मेहनत करने से ज़रूर मिलता है
मेहनत के फल

आप सभी ने कहावत तो सुना ही होगा – जो जागा सो पाया, जो सोया सो खोया !

अर्थात जो दिन-रात काम किया उसने मेहनत के फल का महत्व और परिणाम दोनों पाया।

जो दिन-रात भर सोया, घुमा उसने कुछ नही पाया।

हमे हमेशा कोशिश करनी चाहिए, कभी भी अपने जीवन मे हार नही माननी चाहिए।

आज मैं आप सभी को एक छोटे बालक की कहानी बताऊंगी जो बहुत ही कमजोर और कामचोर था। जो बाद में बहुत तेज और बुद्धिमान हो गया है|

कामचोर लड़का – हिंदी कहानी

एक लड़का था, वह पढ़ने में बहुत ही कमजोर था।

उसके मां-बाप बहुत कोशिश किये लेकिन उसके दिमाग में एक भी बात घुसता नहीं था।

वह गाँव के एक विद्यालय में पढ़ने जाया करता था। अध्यापक भी उसे पढ़ा कर परेशान हो गए थे।

वह लड़का मेहनत बिल्कुल भी नहीं करना चाहता था। वह रोज पढ़ने के लिए जाता और रास्ते में घूमने चल पड़ता था।

स्कूल के अध्यापक उस से परेशान होकर उसे एक दिन स्कूल से निकाल दिया।

वह लड़का उदास होकर घर जा रहा था तभी उसने कुछ औरतों को कुवे से पानी निकालते हुवे देखा।

उसे बहुत जोरो से प्यास लगी थी, उसने उन सभी औरतों से पानी मांगा तो उन लोगों ने उससे कहा कि खुद ही कुवे से पानी निकाल कर पी लो। इतना कह कर वे औरतें वहाँ से चली जाती है।

वो लड़का कुछ देर तक उस कुवे को देखता है तभी उसका ध्यान एक पत्थर पर रस्सी बधा दिखता है।

जो कि उस रस्सी के माध्यम से कुवे में से पानी को बाहर निकाला जाता था। उस रस्सी का पत्थर पर बहुत निशान बन गया था।

कुछ देर सोचने के बाद उस लड़के को यह समझ में आ गया कि बार बार रस्सी के माध्यम से पानी निकालने से उस पत्थर पर निशान बन गया था।

उस पत्थर को देखकर उसके दिमाग मे यह बात आया कि इसी तरह मैं भी एक बार नही बार बार पढ़ने की कोशिश करूँगा तो मैं भी पढ़ने में तेज हो जाऊँगा।

वह तुरन्त रस्सी से बधा बाल्टी कुवे में डालता और पानी निकाल कर जी भर पानी पीता है। फिर वापस स्कूल चला जाता है।

वहाँ पहुँचने के बाद अपने अध्यापक से एक और मौका माँगता है।

वह बालक इतना मेहनत करता है कि कक्षा में सबसे तेज और सझदार छात्र बन जाता है।

मेहनत के फल कहानी से क्या शिक्षा मिला ?

इस कहानी से हमे यह शिक्षा मिलता है की हमे कभी भी हार नही मानना चाहिए।

आप कोई भी काम करो दिल से और मेहनत के साथ करो आपको कामयाब होने से कोई नही रोक सकता है।

धन्यवाद !


co founder of sahiaurgalat.com

मेरा नाम गीता मौर्या है। मैं कंप्यूटर बेसिक नॉलेज कोर्स से सर्टिफाइड हूँ। फिलहाल मै बीए कर रही हूँ।

कंटेंट राइटिंग और सरल तरीके से नए विचारधारा का लेख लिखना मुझे पसंद है।

मै सही और गलत वेबसाइट के मंच के ज़रिये यह चाहती हूँ की पुरे दुनिया भर में हिंदी भाषा और हिंदी लेख के माध्यम से हर तरह के ज्ञान का प्रसार किया जाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

कमेंट करके अपना विचार प्रकट करें