लिंग किसे कहते हैं : पुलिंग और स्त्रीलिंग – हिंदी व्याकरण | what is Gender in Hindi

नमस्कार ! आज का विषय है लिंग है, जिसे अँग्रेजी मे Gender कहते हैं।

संज्ञा के वो सभी शब्द जिसके रूप, क्रिया और विशेषण से स्त्री या पुरुष का बोध हो तो उसे ही लिंग कहते हैं।जैसे –

  • वह भौंक रहा है।
  • सरोज खाना खाता है।
  • चंदन गाना गाती है।
  • अजय नायक है।

लिंग के प्रकार

Gender दो प्रकार के होते है।

  1. पुलिंग
  2. स्त्रीलिंग

पु-लिंग किसे कहते है

संज्ञा के जिस रूप से नर / पुरुष जाति का बोध होता है उसे पुलिंग कहते हैं। इसका अँग्रेजी मे अर्थ Masculine होता है। कुछ पुलिंग के उदाहरण –

  • घोड़ा दौड़ रहा है।
  • वह रोज कसरत करता है।
  • रोबोट कंप्यूटर होता है।
  • नौकर कपड़े धोता है।
  • वर सरकारी नौकरी करता है।
  • अध्यापक पढ़ाता है।

कुछ खास पुलिंग शब्द

धातु, अन्न, माह, दिवस, तारे, ग्रह, रत्न, देश, शहर, पहाड़, वृक्ष इत्यादि के नाम पुलिंग होते है।

अपवाद के रूप मे : पृथ्वी, चाँदी, मूँग, अरहर, मकई, दाल, काशी, मथुरा, अयोध्या आदि स्त्रीलिंग है।

स्त्री-लिंग क्या है

संज्ञा के ऐसे रूप जिससे मादा / औरत जाती का बोध हो उसे स्त्रिलिंग कहते हैं। इसे english मे Feminine कहते हैं। चलिये कुछ उदाहरण देखते हैं।

  • वह घर की नौकरानी है।
  • अध्यापिका जी शादीशुदा हैं।
  • वधु दरोगा है।
  • लड़की खाना बना लेती है।

जैसे नदियों के नाम : गंगा, यमुना, सरस्वती तथा तिथियों के नाम दूज, चौथ आदि।
कुछ स्त्री लिंग अपवाद : सिंधु, ब्रह्मपुत्र, सोन नदियाँ आदि पुलिंग है।

भाव वाचक शब्दांश (वट्, फट्, अन्त, ता, आई) से बनने वाले कुछ ऐसे शब्द भी होते है जो स्त्रीलिंग होते है। जैसे – बनावट, घबराहट, मनगणन्त, शीस्टता आदि स्त्रीलिंग शब्द है।

निर्जीव वस्तुओं मे पुलिंग और स्त्रीलिंग की पहचान

दोस्तों, सजीवों मे पहचान करना आसान होता है, संज्ञा के भाव से पहचाना जाता है।

परन्तु निर्जीवों मे पहचान करने के लिए क्रिया और विशेषण के भाव से समझा जाता है। मतलब ये की क्रिया या विशेषण से स्त्री या पुरुष होने के भाव को समझ के लिंग का बोध होता है।

चलिये कुछ उदाहरण से समझते हैं।

  • मोबाइल टूट गया – इस वाक्य मे क्रिया (गया) से पुरूष का बोध हो रहा है, अतः मोबाइल पुलिंग है।
  • किताब खुली है – यहाँ पर क्रिया ‘खुली है’ से स्त्री का बोध हो रहा है। जो यह दर्शाते हुए दिख रहा है की ‘संज्ञा शब्द किताब’ स्त्रीलिंग है।
  • जामुन खट्टा है – खट्टा शब्द संज्ञा (जामुन) की विशेषता करते हुए पुलिंग का बोध करा रहा है।
  • इमली खट्टी है – इमली के विशेषता से साफ साफ स्त्रीलिंग का ज्ञान हो रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

कमेंट करके अपना विचार प्रकट करें