हवा अथवा वायु – What is Air ? – SahiAurGalat

हवा के अनेक नाम हैं जैसे – वायु, तान, वात, वायु-मण्डल, समीर, पवन इत्यादि। इसके बारे में निम्नलिखित कुछ ख़ास तथ्य हैं।

  1. हवा पृथ्वी का वायुमंडल है।
  2. इसके बिना मनुष्य जीवित नहीं रह सकता है।
  3. इसके बिना संभवतः पृथ्वी पर रहने वाले सभी सजीवों का जीवित रहना असंभव है।
  4. इसका आकार (shape) और आयतन (volume) अनिश्चित होता है।
  5. यह बहुत सारे गैसों और धुल के कणों का मिश्रण है।
  6. यह एक द्रव्य (matter) है।
  7. इसका कोई वास्तविक रंग नहीं होता है।
  8. यह गंधहीन होता है।
  9. वायु सभी दिशाओं में दबाव डालती है।
  10. इसे संकुचित (compressed) किया जा सकता है।

हवा की परिभाषा

वायु नाइट्रोजन (78%), ऑक्सीजन (21%), आर्गन (0.9%) तथा अन्य गैसों (0.1%) का मिश्रण है।

जो पृथ्वी के सतह के चारो तरफ विद्यमान है। जिसे वायुमंडल कहते हैं।

हवा की अनुमानित रचना
हवा की अनुमानित रचना की फ़ोटो

मनुष्य वायु के ज़रिये ऑक्सीजन सांस लेते हैं और कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ते हैं। तथा पेड़-पौधे धूप (sunlight) की उपस्थिति में प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाई ऑक्साइड लेते है और ऑक्सीजन छोड़ते हैं।

हवा का उपयोग

पृथ्वी पर हर जीवित चीज़ यानी सजीव, वायु का इस्तेमाल कई अलग-अलग चीजों के लिए करते हैं, जैसे –

  • पेड़-पौधे अपना खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
  • चिड़िया उड़ने के लिए वायु का इस्तेमाल करती हैं।
  • पानी के अंदर (जैसे नदी, समुद्र) में सास लेने के लिए “ऑक्सीजन से भरे टैंक” का इस्तेमाल करते हैं। जो वायु को संपीडित (compressed) करके बनाये जाते हैं।
  • वायु के ज़रिये “पवन चक्कियों (windmills)” को चलाकर विद्युत (electric) उत्पन्न किया जाता है।
  • किसी भी ईंधन को जलाने में इसका का होना ज़रूरी होता है।
  • नदी और समुद्र में “पालोंवाला जहाज़ (sailboats)” को चलाने के लिए।
  • “बिना इंजन का हवाई जहाज़ो (gliders)” को चलाने के लिए।
  • वाहन के टायरों में इस्तेमाल होता है।

वायु मानव जाति के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण चीज़ है। अतः हमें इसे प्रदुषित नहीं करना चाहिए। जितना हो सके उतना पेड़ और पौधे ज़रूर लगायें।


ISP (Internet Service Provider) क्या है ? <<== पढ़ने के लिए क्लिक करें !

पानी या जल – What is water ? <<== पढ़ने के लिए क्लिक करें !


धन्यवाद !

5 Comments

  1. Chandra Prakash Tripathi

    Not Verify Fayi Vayu me bhaar hai ki nhi

    • RN Maurya

      Chandra Ji Comment karne ke liye Dhanywad! apaka sawal shayad yah hai ki, Vayu me Bhaar yani weight hota hai ki nahi?
      To iska zawab hai Han!! Vayu me bhaar hota hai!! kyunki jis bhi chiz ka dravyman yani mass hota hai usaka Bhaar bhi hota hai! jaisa ki aapko pata hai ki vayu ka dravyman hota hai arthat Bhaar bhi hoga!!

  2. shubham shukla

    यह पोस्ट बहुत अच्छी है।

    • RN Maurya

      shubham shukla Ji, कमेंट करने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया..
      क्या आपने पानी के बारे मे पढ़ा, क्लिक करें इस लिंक पर पढ़ने के लिए:

कमेंट करके अपना विचार प्रकट करें