Seaplane क्या होता है ? सीप्लेन कितने प्रकार का होता है ?

Seaplane in hindi thumbnail

दोस्तों आपने बहुत सारे Plane के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या कभी आपने Sea-Plane के बारे में सुना है?

गांव हो या फिर शहर हो, आपने आकाश में जहाज को उड़ते हुए जरुर देखा होगा।

Seaplane in hindi thumbnail

बचपन मे उन जहाजों को देखकर हम बहुत खुश हुआ करते थे। हमारे आस पास कोई ना कोई ऐसा समझदार ज़रूर हुआ करता था। जो यह बताता था कि यह जहाज या तो हवाई जहाज है या फिर एलिकॉप्टर है या फिर कोई रॉकेट है। लेकिन आज हम बात करने वाले हैं सी-प्लेन के बारे में।

Seaplane को हिंदी में जल विमान, जलचर हवाई जहाज, सामुद्रिक वायुयान के नाम से भी जाना जाता है।

Seaplane किसे कहते हैं ?

जैसा कि नाम से समझ में आ रहा है –
Sea + Plane = समुद्र + जहाज

जो जहाज पानी के तल से उड़ान भरती हो तथा पानी की तल पर ही उतरती हो उसे सीप्लेन कहते हैं।

सीप्लेन को उड़ान भरने के लिए पानी के तल की लंबाई ज्यादा होनी जरूरी है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए लगभग सभी सीप्लेंस समुद्र और नदी में ही उड़ान भरती और उतरती हैं।

भूमि तल से उड़ने वाले कुछ छोटे जहाजों को सी प्लेन में तब्दील किया जा सकता है।

सीप्लेन कितने प्रकार का होता है ?

ऐसा plane जो पानी पर float करे या फिर पानी मे तैरने वाला boat जो हवा मे उड़ सके उसे Seaplane कह सकते हैं।

इसी आधार पर सीप्लेन को मुख्यतः दो प्रकार मे विभाजित किया जाता है।

Float Plane

ऐसा हवाई जहाज यानी कि प्लेन जो कि पानी में तैर सके अर्थात Float कर सके उसे ही फ्लोटप्लेन कहते हैं।

Flying Boat

पानी में तैरने वाला ऐसा नाव, जो की हवा में भी उड़ सके उसे फ्लाइंग बोट कहते हैं।

सीप्लेन का आविष्कार कब हुआ था?

भला कौन वैज्ञानिक कोई ऐसा जवाज़ नही बनाना चाहेगा, जो आसमान में उड़ सके और पानी पर चल सके।

हेनरी फाब्रे नामक फ्रांसीसी मशहूर वैज्ञानिक ने Seaplane का सफल अविष्कार सन् 1910 में किया था।

1910 से पहले पानी पर चलने वाला नाव और आकाश मे उड़ने वाला जहाज ज़रूर बन चुका था। लेकिन कोई ऐसा यंत्रयान नही बना था जो पानी के तल से उड़ान भर कर हवा में उड़ सके।

Seaplane के फायदे

  • आपातकालीन स्थिति में इसे उतारने के लिए खाली भूमि न मिलने पर किसी नदी, तालाब या समुद्र मे भी उतारा जा सकता है।
  • गहरे नदी या समुद्र मे संकट के समय मे इसका इस्तेमाल बहुत से तेजी से कर सकते हैं।

धन्यवाद !

कमेंट करके अपना विचार प्रकट करें